Site icon OmExpress

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा मानसून एमएसएमई कैंप आयोजित

बीकानेर, । पंजाब नैशनल बैंक द्वारा बुधवार को रानी बाजार शाखा में मेगा एमएसएमई ऋण कैंप का आयोजन किया गया।
बैंक के बीकानेर मंडल कार्यालय के उपमंडल प्रमुख फहीम खान ने ग्राहकों शिविर के उद्देश्यों के बारे में बताया। मंडल प्रमुख राजिंदर मोहन शर्मा ने ग्राहकों के व्यवसाय की जानकारी ली और उन्हें बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान मंडल प्रमुख द्वारा ग्राहकों को 30 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। बैंक के मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक (ऋण) रवि प्रकाश स्वामी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में बैंक से विक्रम मीना, चंद्रकांत व्यास, पोदार कल्ला, अमित धवल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version