Site icon OmExpress

पंजाब बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया

चंडीगढ़ रिपोर्ट – राजेंद्र सोनी। संवेदनशील समाचार पंजाब के जिला फिरोजपुर से है जहां सीमा सुरक्षा बल ने बीओपी दोना तेलु मल के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे पाक घुसपैठिए को काबू किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी के 112 रुपये बरामद हुए। विभिन्न खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ममदोट ब्लॉक के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। उसे देख बीएसएफ जवानों ने उसे वहीं रुकने की चेतावनी दी। उक्त नागरिक फेंसिंग की तरफ बढ़ता रहा। बीएसएफ जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए घुसपैठिए ने अपना नाम युसूफ पुत्र मंजूर बताया है। तलाशी लेने पर बीएसएफ को पाकिस्तानी करेंसी के 112 रुपये मिले। एक सप्ताह के भीतर फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में दो पाक घुसपैठिए पकड़े जा चुके हैं। हुसैनीवाला बॉर्डर की तरफ पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे सतुलज दरिया के रास्ते आए घुसपैठिए शबीर को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को दोना तेलु मल से युसूफ को पकड़ा गया।

Exit mobile version