Site icon OmExpress

पंजाब में अकाली दल का ताबड़तोड़ और घमासान प्रदर्शन शुरु

– सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने लिया हिरासत में…

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा”अधिकारी”)। जहां एक तरफ यहां कांग्रेस में अंदरूनी खटपट मच रखी है| वहीं, दूसरी तरफ अकाली दल बसपा के साथ मिलकर सत्ता में आने की अपनी ताकत को और बढ़ा रहा है| इसके साथ ही अकाली दल ने कैप्टन सरकार को घेरना शुरू कर दिया है|

मंगलवार को घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगा अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिसवान स्थित सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया| इनके बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा| प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया| इसके साथ ही अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में ले लिया गया|

क्या बोले सुखबीर सिंह बादल…..????

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ”कोविड-19 टीकाकरण में घोटाला है, फतेह किट में घोटाला है, स्कॉलरशिप में घोटाला है…किसानों की जमीन ली जा रही है| लगभग हर चीज़ में ये सरकार घोटाला कर रही है।

कैप्टन नहीं रोक पाएंगे तूफान…..!!!

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अमरिंदर सिंह सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से हाथ मिलाने वाले बादल ने कहा कि अगर कोई तूफान उठा, तो कैप्टन उसे रोक नहीं पाएंगे, भले ही वह पूरी ताकत लगा दें।

Exit mobile version