Site icon OmExpress

पंजाब में 2022 में कांग्रेस पुनःसरकार बनाकर इतिहास रचेगी सियाग

अबोहर,25 अक्टूबर: पंजाब में हाल ही में संम्पन हुए चार विधानसभा सीटों के उपचुनावों में से तीन सीटें कांग्रेस द्वारा जीतने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र बल्लूआना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील सियाग ने कहा कि ये कैप्टन सरकार की नीतियों तथा सुनील जाखड़ के योग्य नेतृत्व की जीत है।उपचुनावों को 2022 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल बताते हुए सियाग ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी को 45.70 प्रतिशत वोट मिले जबकि अकाली दल को 24.90 और भाजपा को 14.56 प्रतिशत वोट मिले।

अकाली-भाजपा दोनों को मिले कुल वोटों से कांग्रेस को दस प्रतिशत वोट ज्यादा है जो कि वोटरों का स्पष्ट रुझान है कि 2022 में कांग्रेस पंजाब में पुनः सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। सियाग ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपनी नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग का दिल जीता है।प्रशासन में अनुचित राजनैतिक दखलंदाजी को समाप्त करके कर्मचारियों को राहत दी है।असली बीज,खाद और कीटनाशक मिलने से भरपूर फसलें हो रही है जिनका समय पर भुगतान कर आढ़तियों और किसानों को लाभ पहुंचाया है।उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार पंजाब की प्रथम ऐसी राज्य सरकार है जिसने छोटे किसानों का कर्जमाफ किया है।इंस्पेक्टरी राज खत्म करके व्यपारियों को राहत दी है।युवाओं को नौकरी देने के लिये रोजगार मेले लगा रही है।जरूरतमंदों को समय पर पेंशन,शगुन स्कीम मिल रही है।नशा तस्करों को राजनैतिक संरक्षण समाप्त होने से नशे पर नियंत्रण लगा है।

Exit mobile version