Site icon OmExpress

पंजाब विधानसभा में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव और चार एक्ट पेश

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ एक प्रस्ताव और चार एक्ट पेश किए। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी विधायकों ने केंद्रीय कृषि कानून की प्रतियां फाड़ी। विधानसभा में बिल पेश करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे केंद्रीय कृषि कानून की आलोचना करते हैं। केंद्र सरकार इस एक्ट को वापस ले, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। इस कानून से किसानों का भला नहीं होगा, बल्कि उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Exit mobile version