Site icon OmExpress

पं. उपाध्याय युवाओं के लिए प्रेरणादायी : महावीर रांका

बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यालय में मनाई गई। पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा दलित, पिछड़ों, किसानों व हर वर्ग के लोगों के हित की बात की। पं. उपाध्याय के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। पार्टी के स्तम्भ के रूप में सबको सर्वजनहिताय का पाठ पढ़ाया। प्रणव भोजक ने बताया कि जयंती अवसर पर पं. उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मास्क वितरण भी किया गया। इस दौरान हिंगलाजदान, दिनेश चौधरी, नरेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version