Site icon OmExpress

पं. नेहरू की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित

बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस )। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर रविवार को सरकारी कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ जहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को विशिष्ठ पहचान दिलाई। उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे। उनके आदर्श आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और बच्चों को गुब्बारे भेंट किए। संजय पुरोहित ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवल सिंह, जगदीश पुरोहित, महावीर स्वामी, सुशील मोदी, मोहम्मद गफ्फार, हितेश श्रीमाली आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version