Site icon OmExpress

पटनासिटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार

रिपोर्ट – अनमोल कुमार पटनासिटी,बड़ी खबर पटनासिटी से आ रही है ।फिर से पटनासिटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के निम की भट्टी इलाके की है जहां एक लाजो नामक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है।डीएसपी अमित शरण ने बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है ,हालांकि घटना को अंजाम देने बाला कौन यह अभी तक स्पस्ट नही है लेकिन कुछ नाम आए है उसपर काम किया जा रहा है,फिलहाल युवक शराब के पेशे से जुड़ा हुआ था,बही मृतक के भाई ने बताया कि घर के छत पर से गोली की अबाज आयी जिसके बाद देखा गया की लाजो घायलावस्था में बही गिरा पड़ा है जिसे तुरन्त इलाज़ हेतू अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल घटना का असली कारण क्या है यह अभी तक पूर्णरूपेण स्पस्ट नही है ।फिलहाल पुलिस मामले जी छानबीन में लगी हुई है।आपको बता दे कि पटनासिटी में लगातार हो रहे हत्या के विरुद्ध बीते चार तारीख को पटनासिटी को एक दिन का बन्द रखा गया था लेकिन फिर कुछ दिनों बाद फिर एक युवक की हत्या ने यह सावित कर दिया है कि अपराध रोकने को लेकर पटनासिटी में पुलिस कितनी एक्टीब है।

Exit mobile version