Site icon OmExpress

पटना के गंगा घाट पर सफ़ाई अभियान का शुभारंभ

पटना 18 मार्च। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवारा के तहत कालीघाट से कलेक्ट्रेट घाट तक स्वच्छता रेडियम पदयात्रा किया गया।

पटना के उप विकास आयुक्त रिची पांडे ने नेहरू युवा केंद्र के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सहभागिता एवं जागरूकता अभियान से ही गंगा स्वच्छ और निर्मल होगी उन्होंने कहा कि गंगा हमारी मां है इन्हें शहर साफ रखना हमारा कर्तव्य है कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उप विकास आयुक्त ने गंगा घाट की सफाई का शुभारंभ किया उनके साथ सैकड़ों युवा जिला के पदाधिकारी गण गंगा विचार मंच के पदाधिकारी एसपीएमजी के पदाधिकारी नमामि गंगे पटना जिला के जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि स्वावलंबन के सचिव अनमोल कुमार सामाजिक उत्थान के सचिव अंकेश कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेरणा विजय अमन कुमार रतन कुमार गुड्डू सिंह रवि राठौर आदि के युवा इस कार्यक्रम में शिरकत किया कार्यक्रम के दौरान घाटों की सफाई श्रमदान शपथ ग्रहण समारोह वृक्षारोपण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Exit mobile version