एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

एस. एन. श्याम / अनमोल कुमार

राजधानी पटना के बहादुरपुर में रामकृष्ण नगर कॉलोनी के एक पांच मंजिलें की छत से दो नाबालिग बच्चियों को नीचे फेंक दिया गया ।एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक बच्ची अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रही है ।पुलिस ने इस मामले में एक लड़के को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से छुड़ा बरामद किया गया है।

इस घटना के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने बहादुरपुर में बाजार समिति के पास सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा।सड़क पर आगजनी की ।वाहनों पर पथराव कर तोड़ फोड़ किया गया। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने गए पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया ।जिसमें थाना अध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं ।हंगामा कर रहे लोगों की मांग है कि पुलिस गिरफ्तार लड़के को भीड़ के हवाले कर दे।