Site icon OmExpress

पटना में जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस व बोलेरो की भीषण टक्‍कर

-हादसे में चार लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक*

ओम एक्सप्रेस -पटना(बिहार)
बड़ी खबर पटना से आ रही हैं जहाँ एक बड़ा हादसा हुआ है। पटना के पुनपुन के पास जनशताब्दी एक्‍सप्रेस व बोलोरो के टकरा जाने से चार लोगों की घटना-स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल भेजा गया हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक बोलेरो एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्‍त पटरी पर ही फंस गई। इसी बीच पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्‍सप्रेस आ गई। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन दुर्घटना हो ही गई।
ट्रेन के बोलेरो से टकराने पर भयानक आवाज हुई। इस दौरान ट्रेन भी पूरी तरह हिल गई। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े।

उन्‍होंने बोलेरो सवार लोगों को तत्‍काल मदद दी, लेकिन चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बोलेरो में कितने लोग सवार थे, फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार धरहरा के सुरेन्द्र सिंह की बेटी, दामाद और नाती की मौके पर मौत हुई है।.

Exit mobile version