Site icon OmExpress

पटवारी संघ की जिला सचिव श्रीमती अनीता ठाकुर ने प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की

इंदौर:- श्रीमती अनीता ठाकुर पटवारी एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पटवारी संघ की जिला सचिव ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास बिचोली मरदाना की बालिकाओं के शैक्षणिक एवं भोजन के लिए 1100/- रुपए की राशि पेटीएम के माध्यम से सेवा भारती के खाते में जमा की। इस पुनीत कार्य के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सोहनलाल परमार, भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी श्री अतुल पाठक,पटवारी संघ के समस्त पदाधिकारी गण, अनेक समाजसेवियों, इष्ट मित्रों ने श्रीमती ठाकुर को बधाई दी एवं दीर्घायु होने की कामना की।

Exit mobile version