Site icon OmExpress

पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा : आगे क्या हुआ पढ़ें ओम एक्सप्रेस न्यूज़

  

राजगढ़। जिले में एक युवक ने खुद की पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर दो घंटे तक जमकर पीटा। मामला सुठालिया के खनौटा गांव का है। प्रेमी संतोष पास ही के गांव नरी का रहने वाला है। वह महिला से मिलने खनौटा आया था। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने अपने परिवार वालों के साथ खेत में ही पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद जमकर पीटा।    घटना शनिवार की बताई जा रही है। मौके पर जमा भीड़ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां महिला और उसका प्रेमी पेड़ से बंधा मिला। आरोपी भाग चुके थे। महिला घूंघट में खड़ी रही और उसका प्रेमी दोनों हाथ पीछे कर पेड़ के सहारे काफी देर तक खड़ा रहा। उसने बताया कि उनके साथ दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की, नाम किसी का नहीं बताया। बाद में पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि महिला के ही परिजन और पति ने इन्हें बांधा और मारपीट की। मौके से पुलिस उन्हें थाने लेकर आई और मामले में रिपोर्ट लिखी गई।   थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि खनौटा गांव के एक खेत पर महिला-पुरुष को बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी। जब हम पहुंचे तो वहां एक महिला और पुरुष हमें मिले, जिन्हें हम थाने लेकर लाए।

Exit mobile version