Site icon OmExpress

पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर की पति की गला दबाकर हत्या, पति को हो गयी थी जानकारी

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। एमएम गेट स्थित नल वाली गली में मंगलवार रात को कार मैकेनिक मुकेश की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मैकेनिक की पत्नी मधु और उसके दोस्त अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध के चलते दोनों ने मुकेश की हत्या की है।

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अरुण मधु से उम्र में छोटा था। इस कारण दोनों में बातचीत शुरू हो गई। मधु फोन पर अक्सर उससे बात करती थी। एक सप्ताह पहले मुकेश को पत्नी के संबंध की जानकारी हुई। उसने फोन भी तोड़ दिया। मधु के पास दूसरा फोन और था जिससे अरुण से बात किया करती थी। मुकेश शराब पीता था, आए दिन पत्नी से मारपीट होती थी और दोनों के बीच में झगड़ा भी हुआ करता था।

मंगलवार रात को मुकेश खाना खाने के बाद सो गया। रात तकरीबन 1:00 बजे अरुण आया दोनों छत पर बैठे थे। तभी मुकेश जाग गया, उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया तो शोर मचाने पर दोनों ने पकड़ लिया। मधु ने पैर पकड़े और अरुण ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अरूण घर से भाग निकला। अरुण भी एक दुकान पर कार मैकेनिक है।

पुलिस ने मुकेश की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 302 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है, साथ ही साथ इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है।

Exit mobile version