Site icon OmExpress

पत्रकरो व गैर सरकारी संगठन स्वच्छता प्रहरी संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

बीकानेर। गैर सरकारी संगठन स्वच्छता प्रहरी संस्थान, पत्रकारों व पत्रकार कॉलोनी के निवासियों की ओर से रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पत्रकार कॉलोनी के खाली पड़े भूखण्डों और सड़कों की सफाई की गई। स्वयंसेवा की भावना से सभी सफाई में जुटे थे। कोई फावड़े से कचना एकत्रित कर रहा था तो कोई उस कचरे को उठाकर ट्रेक्टर ट्रॉली में डाल रहा था। सभी लोग एक परिवार की तरह सफाई कार्य में जुटे थे। देखते-देखते ही पूरी कॉलोनी सफाई से चकाचक हो गई। इस दौरान जेसीबी और दो ट्रेक्टर ट्रॉलियों की मदद ली गई। सबसे प्रमुख बात इस अभियान में नगर निगम के सफाई कर्मचारी और नगर निगम के ट्रेक्टर ट्रॉली आदि की मदद नहीं ली गई।

अभियान के दौरान लगभग १० ट्रॉली कचरा उठाया गया। इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से स्वच्छता प्रहरी संस्थान के अध्यक्ष मोहर सिंह यादव व उनकी टीम, सिंथेसिस निदेशक मनोज बजाज, बलविंदर सिंह, ब्रजेन्द्र यादव , एवं कॉलोनी निवासी डॉ आर एस गहलोत, संतोष जैन, दीवान संह यादव ,दिनेश सक्सेना, महेश व्यास, श्याम मारू, हरि सिंह चौधरी, आर जे मयूर, आर जे रोहित, डॉ एन डी यादव ,विनोद चौधरी, सूखाराम चौधरी इत्यादि ने योगदान दिया। इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भी बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Exit mobile version