Site icon OmExpress

पत्रकारिता के क्षेत्र में ओम एक्सप्रेस समाचार सेवा ने स्थापित किए नए आयाम-कीर्तिमान

– कमल रंगा -वरिष्ठ साहित्यकार

आज के दौर में पत्रिका का निरंतर संचालन करना एक कठिन ही नहीं चुनौती भरा उपक्रम है। इसी कठिन चुनौती को साकार रूप देते हुए ओम एक्सप्रेस समाचार सेवा के पत्रकार श्री ओम दैया ने इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए, कई नवाचार किए जो प्रशंसा योग्य हैं। गत सात वर्षों में ओम एक्सप्रेस समाचार सेवा का विस्तार देश के 11 राज्यों में होना अपने आप में एक मिसाल है क्योंकि जब आज इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने प्रिन्ट मीडिया पर जो संकट खड़ा किया है, ऐसे समय में हिन्दी मासिक पत्रिका का संचालन कर उसे देश के कोने-कोने तक हजारों पाठकों तक पहुुंचाना एक कीर्तिमान ही है।

साथ ही ओम एक्सप्रेस समाचार सेवा द्वारा ऑनलाईन न्यूज पोर्टल का निरंतर संचालन कर हर महत्त्वपूर्ण समाचार को तुरन्त ई-पाठकों तक पहुंचाने के लिए भी श्री ओम दैया और उनकी सहयोगी टीम साधुवाद के पात्र हैं।
ओम एक्सप्रेस समाचार सेवा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्त्वपूर्ण पहचान अपने निष्पक्ष-तटस्थ सोच के कारण बनाई है। हर पल, घटना-प्रतिघटना के साथ समाज में हो रही तमाम तरह की, हर क्षेत्र की, हर वर्ग की न्यूज को उसके महत्त्व अनुसार पाठकों तक पहुंचाने में अपनी सकारात्मक-रचनात्मक भूमिका के कारण आज सात वर्षों में ओम एक्सप्रेस सेवा की हिन्दी मासिक पत्रिका एवं ऑनलाईन न्यूज पॉर्टल को जो ऊँचाइयां प्राप्त हुई हैं, असल में उसके वो हकदार हैं। क्योंकि जब आज पत्रकारिता के क्षेत्र को ‘उद्योगÓ श्रेणी में माना जा रहा है एवं बड़े-उच्च घराने पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च प्रबंधकीय स्टाफ के साथ संचालन कर रहे हैं, ऐसे में भाई श्री ओम दैया के प्रयास, उनकी निष्ठा-लगन एवं कार्यशैली ही है जिसने सात वर्षों में अपनी प्रतिष्ठा को निरंतर इक्कीस से सवा इक्कीस करने का सफल उपक्रम किया है। ऐसे सारे प्रयासों को समाज द्वारा मान-सम्मान देना एवं स्वीकारना अपने आप में एक अनुपम एवं महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
मैं व्यक्तिश: ओम एक्सप्रेसय समाचार सेवा एवं पत्रकार श्री ओम दैया को आत्मिक बधाई देता हूँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

Exit mobile version