Site icon OmExpress

पत्रकारों को जल्द दिलाऊंगा रियायत-गुरविंदर सेठी

रिपोर्ट – अनमोल कुमार
राँचीःऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार,झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया केंद्रीय रेलवे यात्री सलाहकार बोर्ड के सदस्य गुरविंदर सेठी के राँची आवास पहुंचे.आवास पहुंचकर उन्होंने गुरविंदर सेठी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.इस दौरान उन्होंने पत्रकारहित के विषयों पर भी चर्चा की जहां ऐसोसिएशन ने रेलवे द्वारा यात्रा में सपरिवार रियायत देने का मुद्दा उठाया.इस विषय पर गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि 3 दिनों बाद केंद्रीय सलाहकार बोर्ड में मेरा विधिवत पदभार ग्रहण दिल्ली रेल भवन में होना है और इसके साथ ही मैं एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को रेल मंत्री और केंद्रीय बोर्ड के समक्ष रखूंगा ताकि झारखंड के पत्रकारों को रेल यात्रा में रियायत मिल सके.इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जीतेंद्र ज्योतिषी और रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह भी उपस्थित थे.उन्होंने श्री साईं चादर देकर सम्मानित किया बताते चलें कि नवल किशोर सिंह और जितेंद्र ज्योतिषी साईं मानव सेवा ट्रस्ट से भी जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version