Site icon OmExpress

पत्रकारों पर बढ़ते अपराधिक हमले और पुलिसिया दबंगई

पटना ,अनमोल कुमार
राजधानी पटना से सटे फतुहा के निकट बाढ़ समाचार संकलन करने जा रहे आई बी एन के क्राइम रिपोर्टर अमन सिंह पर कल जानलेवा हमला हुआ गोली उनके ऊपरी बांह को छूते हुए निकल गए l इन्हें पूर्व में भी कुछ अपराधिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी ।

दूसरी और मोकामा के पत्रकार राहुल कुमार और बाढ़ के पत्रकार कमाल आलम को झूठे केस में फंसा कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।
बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनमोल कुमार महासचिव सुधांशु कुमार सतीश ने इन घटनाओं की तीव्र भर्त्सना करते हुए प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया ।
उन्होंने राज्य सरकार से अपराधियों को गिरफ्तार करना है और पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को सजा देने की मांग की है ।

Exit mobile version