Site icon OmExpress

पत्रकार ओम दैया के 59 वें जन्मदिन व ओम एक्सप्रेस न्यूज़ के आठवें बरस मे प्रवेश करने पर बधाई व शुभकामनाएं :सहदेव

बीकानेर।आज की इस भागमभाग जिंदगी में लोग पैसे के पीछे दौड़ते हुए नजर आते हैं और दौड़ना भी जरूरी है क्योंकि हर आदमी को अपना परिवार चलाना होता है ऐसे में हम बात करें पत्रकारिता की तो बड़ा मुश्किल काम है पत्रकारिता का और इसी से अपना घर चलाना और भी मुश्किल काम है । बात करें हम बीकानेर के पत्रकार व समाचार पत्र की तो ओम एक्सप्रेस एक ऐसा नाम है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर आज 7 वर्ष पूर्ण कर 8 वे वर्ष में प्रवेश किया है और ओम एक्सप्रेस के पत्रकार उन्होंने भी अपने जीवन के 58 बरस पूरे कर 59 वें वर्ष में प्रवेश किया है। जिसकी मैं बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ।अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखते हुए आज उन्होंने 59 में बरस में प्रवेश किया है,एक मासिक पत्रिका अखबार से अपनी पत्रकारिता शुरू कर आज उन्होंने पत्रिका की बदोलत 11 राज्यों में अपनी पैठ जमाई है ।ओम जी ने बीकानेर व राजस्थान की संस्कृति को 11 राज्यों में अपने अखबार के माध्यम से लोगों में प्रकाशित किया है वहीं दूसरे राज्यों की संस्कृति को राजस्थान में बीकानेर में उन्होंने प्रकाशित कर पत्रकारिता के क्षेत्र में नए नवाचार स्थापित करने में कामयाबी हासील कि हैं।

पत्रकार ओमजी कुछ दशकों पहले युवा थे अब कुछ सालों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में नजर आएंगे और हम आशा करते हैं की पत्रकार ओमजी अपना हर एक जन्मदिन ऐसे ही मनाते रहे और साफ-सुथरी अपनी छवि के कारण और भी राज्यों में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रचलित रहे! एक तरफ जहां आज बड़े बड़े अखबार न्यूज़ पोर्टल आदि चल रहे हैं उसके बीच हर दिल अजीज ओम जी अपनी टीम के साथ लगातार सुचारू रूप से हम लोगों तक सटीक साफ खबरें पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं यह अपने आप में बहुत बड़ा कार्य है।आज ओम जी 60 वर्ष के करीब पहुंच कर भी एक युवा के भांति चारों छोटी से लेकर बड़ी खबर तक नजरे रखकर सांस्कृतिक धार्मिक राजनीतिक हर प्रकार की खबरों को संवार कर हम लोगों तक अपने ओम एक्सप्रेस अखबार व पोर्टल के माध्यम से हम तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए मैं अपने सत्य वचन समाचार समूह की ओर से साधुवाद देता हूं और आशा करता हूं की वह हमेशा इसी प्रकार खबरें लिखते रहें और सदा ही हम लोगों के बीच हंसी खुशी के साथ रहे ।

-भवदीय- स्वतंत्र समाचार लेखक, पहलवान महावीर कुमार सहदेव

Exit mobile version