Site icon OmExpress

पत्रकार पुत्र पर जानलेवा हमला

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-पूरा देश अभी कोरोना महामारी से लड़ने व बचने में लगा है।इस करूणामयी काल में भी अपराधियों के मनोबल में कोई कमी नही आ रही है ।मामला सुपौल जिले के सदर थाना अंतर्गत लोहिया नगर निवासी निजी चैनल के पत्रकार के इकलौते पुत्र दानिस सेख की है।जो बीती संध्या लोहिया नगर अपने निवास से पिपरा खुर्द गांव जा रहा था।उसी क्रम में ब्रह्म स्थान चौक पर दर्जनों की संख्या में अपराधियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया और उसे अधमरी हालात में घटना स्थल से दूर पुनर्वास वार्ड नंबर एक के एक दुकान के समीप छोर कर फरार हो गया।तत्काल उसे दवा दुकानदार ने बुरी तरह खून में लतपत बच्चे के बहते खून को रोकने के प्रयास के साथ उसके पिता को भी इसकी सूचना दी ।जहां से परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल भागे उसकी तत्कालीन नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हाईयार सेंटर रेफर कर दिया ।सदर थाना ने पीड़ित के बयान पर तत्काल मामले को दर्ज तो कर लिया है ।चार लोगों को नामजद कर लिया गया,और डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि पत्रकारों के परिवार के साथ हुआ घटना बहुत निंदनीय है,आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।

Exit mobile version