Site icon OmExpress

पत्रकार भवानी जोशी की दादीजी का निधन

बीकानेर। पत्रकार भवानी जोशी की दादीजी का मंगलवार को निधन हो गया है। पत्रकार जोशी ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी स्व. सोहनलाल जोशी की तबीयत काफी दिनों से अस्वस्थ थी। समाजसेवी के रूप में सावित्री देवी ने जरुरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री व कोरोना काल में राशन सामग्री वितरित करने का सेवा कार्य भी किया था। समाजसेविका सावित्री देवी ( 96) वर्ष की थी वे पोता पड़पोते सहित अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। सावित्री देवी के निधन पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार), राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड व अनेक संस्थाओं व पत्रकार साथियों ने संवेदना व्यक्त की है। राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से पत्रकार ओम दैया ने जोशी जी से बात कर अपनी सवेंदना प्रकट की।

Exit mobile version