Site icon OmExpress

पन्द्रहवां जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल ‘जिफ’,6 से 10 जनवरी-2023

लीक से हटकर होगा पन्द्रहवां जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल, फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा होगी कई नए आयोजनों की शुरूआत

6 से 10 जनवरी तक होगा सिनेमा के क्षेत्र में दुनिया भर में जयपुर की पहचान बनाने वाला जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल

रेड कारपेट का होगा आयोजन. राजस्थान और राजस्थानी सिनेमा को लेकर जायेंगे विश्व स्तर पर. खुद फिल्ममेकर्स करेंगे जिफ 2023 को होस्ट।

जयपुर फिल्म मार्किट, को प्रोडक्शन मीट, वर्ल्ड सिनेमा समिट, ग्लोबल फिल्म टूरिज्म समिट, इंडियन पैनोरमा तथा टॉर्च कैम्पेन जैसे आयोजनों के जरिए दुनिया भर के फिल्मकार करेंगे खास चर्चाएं

23 नवम्बर से 5 जनवरी के बीच देश के 10 शहरों में चलेगा टॉर्च कैम्पेन

90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

जयपुर – ओम दैया । गुलाबी नगर से शुरू होकर देश-दुनिया के सिनेमा फलक पर अपनी खास पहचान बनाने वाला जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल ‘जिफ’ अपनी स्थापना के पन्द्रहवें वर्ष का जष्न मनाने की तैयारी में है। जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि इस बार ये फैस्टिवल 6 से 10 जनवरी तक ऑफ लाइन मोड़ पर आयोजित किया जाएगा। इस बार का फैस्टिवल अब तक आयोजित हुए सभी उत्सवों से अलग होगा। इस दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा कई नए आयोजनों की शुरूआत होगी जिनके जरिए दुनिया भर के फिल्मकारों को वर्ल्ड सिनेमा समिट और ग्लोबल फिल्म टूरिज़्म के विकास के लिए ओपन डॉयलॉग करने का मौका मिलेगा।

ये आयोजन होंगे पहली बार

फैस्टिवल के प्रवक्ता राजेन्द्र बोड़ा और निवेदिता शर्मा ने बताया कि इस बार वर्ल्ड सिनेमा समिट, ग्लोबल फिल्म टूरिज़्म समिट, इंडियन पैनोरमा और टॉर्च कैम्पेन जैसे आयोजन पहली बार शुरू किए जाएंगे इसके बाद ये आयोजन हर साल आयोजित किए जाएंगे। वर्ल्ड सिनेमा समिट और ग्लोबल फिल्म टूरिज़्म समिट जहां देष-दुनिया के फिल्मकारों को इनसे जुड़ी फिल्मों के प्रचार, प्रसार और विकास के ओपन डॉयलॉग का मौका देगा वहीं इंडियन पैनोरमा में पहली बार 12 फुल लैंथ भारतीय फीचर फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। टॉर्च कैम्पेन कश्मीर और जयपुर सहित देश के 10 शहरों में 23 नवम्बर से 5 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। ये कैम्पेन इन शहरों में इंडियन पैनोरमा की 12 फिल्मों की स्क्रीनिंग के माध्यम से फिल्मों के प्रति चेतना जगाने का कार्य करेगा। फैस्टिवल के दौरान इसके अलावा हर साल होने वाले सभी आयोजन जयपुर फिल्म मार्केट, इंटरनेशनल को प्रोडक्शन मीट और विभिन्न राज्यों की फिल्म पॉलिसी पर चर्चा के आयोजन यथावत रहेंगे।

इस बार से जिफ में रेड कारपेट का आयोजन किया जावेगा. राजस्थानी सिनेमा और राजस्थान को विश्व स्तर पर लेकर जाने के लिए अलग से प्रोग्राम्स का आयोजन होगा. इस बार विश्व में पहली बार खुद फिल्ममेकर्स जिफ 2023 को होस्ट करेंगे और संचालन करेंगे.

90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

आयोजकों ने बताया कि 6 से 10 जनवरी के बीच इन सभी परिणामदायी आयोजनों के साथ-साथ दुनियाभर से आई फिल्मों की स्क्रीनिंग जारी रहेगी। इस दौरान 90 देशों की लगभग 250 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

फेस्टीवल में भाग लेने के लिए जिफ की वेबसाइट http://jiffindia.org/ पर डेलीगेट्स रजिस्ट्रेशन ओपन है.

Exit mobile version