Site icon OmExpress

पप्पू यादव की रिहाई के लिए 7500 पोस्टकार्ड राष्ट्रपति को भेजा गया

पटना , अनमोल कुमार
आज राजधानी पटना में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन और पप्पू के नेतृत्व में पटना जिले से 7500 पोस्टकार्ड महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को मुख्य डाकघर जीपीओ पटना से भेजा गया ।पोस्टकार्ड में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई की मांग की गई है l जाप कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक फर्जी केस में फंसा कर पिछले 60 दिनों से पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल में रखा गया है जो असंवैधानिक है ।
पटना महानगर के अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पप्पू यादव की रिहाई न हो जाए इस अभियान में विकास यादव नीतीश कुमार सुशांत सिंह नीरज कमांडो पुरुषोत्तम कुमार भानु जाधव रमेश राम आदि जाप कार्यकर्ता शामिल हैं ।

Exit mobile version