Site icon OmExpress

पब्लिक पार्क में चिड़ियाघर जनता के लिए शुरू करने के लिए संभागीय आयुक्त का जताया आभार

बीकानेर।ग्रीन एन क्लीन बीकानेर संस्था के सेव बीकानेर पब्लिक पार्क अभियान के समन्वयक निमेष सुथार ने आज संभागीय आयुक्त बीकानेर श्री नीरज के पवन से मुलाकात कर पब्लिक पार्क बीकानेर में स्थित चिड़ियाघर की दीवार हटा कर जनता के देखने के लिए खोलने व तुलसी सर्किल स्थित अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही शुरू करने पर संभागीय आयुक्त का आभार जताया । सुथार ने बताया कि बीकानेर पब्लिक पार्क के विकास को लेकर आज संभागीय आयुक्त के साथ मुलाकात में लंबी चर्चा हुई। साथ ही पब्लिक पार्क को ट्रैफिक फ्री करवाने के लिए व पार्क में स्थित गंगा थियेटर को पुनः जनता हेतु शुरू करवाने तथा पब्लिक पार्क में स्थित हेरिटेज स्ट्रकचर जैसे अगरटन टैंक पार्क आदि को संरक्षित कर विकसित करने सम्बंधित मुख्य बिन्दुओं सहित विषयों से सम्भागीय आयुक्त को अवगत कराया गया जिस पर संभागीय आयुक्त ने संस्था के कार्य को सराहते हुए तुरंत सभी जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी । साथ ही पब्लिक पार्क को ट्रेफ़िक फ़्री करने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था के लिये मौके का निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया। अन्त में सेव बीकानेर पब्लिक पार्क अभियान की ओर से अगरटन पार्क स्थित क्राउन बिल्डिंग की फोटो संभागीय आयुक्त को भेंट की गई जिसे आयुक्त ने खूब सराहा और जल्द ही इसे विकसित करने का आश्वासन दिया ।

Exit mobile version