Site icon OmExpress

परशुराम जयंती पर बोले तेजस्वी..भूमिहार-यादव एकजुट हो गये तो कोई भी माई का लाल हरा नहीं सकेगा

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना-भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच की ओर से पटना के बापू सभागार में परशुराम जयंती समारोह मनायी गयी। इस कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता और मंच के सदस्य शामिल हुए। परशुराम जयंती के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सबकों साथ लेकर चलने की बात करते हैं। एमएलसी के चुनाव में 5 टिकट भूमिहार समाज को देने का काम किया। पांच में तीन सीटें भूमिहार समाज के लोग जीत कर आए हैं। इससे पता चलता है कि अगर आप हाथ बढ़ाईएगा तब आपकों भी सब लोगों का साथ मिलेगा।

Exit mobile version