Site icon OmExpress

परिवेश में पौधों की तादाद पर निर्भर रहता है मानसून:- बोहरा

– ओम एक्सप्रेस की वर्षगांठ पर पौधारोपण

– सांसियों का तला में हुआ लोकार्पण,

बाड़मेर । 06 जून । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में शनिवार को ओम एक्सप्रेस समाचार की वर्षगांठ के उपलक्ष में संस्था प्रधान एवं एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया ।

विद्यालय के संस्था प्रधान एवं एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि पर्यावरण में अधिक से अधिक पौधारोपण से ही हम तमाम प्रकार की पर्यावरणीय समस्याओं से मुक्ति पा सकते है । अमन का मानना है कि हमें परिवेश में पौधारोपण के कार्य जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करने की आवश्यकता है । परिवेश में पौधों की तादाद पर ही मानसून का आगमन निर्भर करता है ।

विद्यालय में पौधारोपण के दौरान भूरेश बोथरा, अमित सिंघवीं, अशोक खान, हाथी सिसोदिया, चम्पा सिसोदिया, राम सिसोदिया, राहुल आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version