Site icon OmExpress

पर्यावरण जागरूकता के लिए आइटीबीपी द्वारा साइकिल यात्रा

सोनपुर ।अनमोल कुमार पर्यावरण जागरूकता देश प्रेम व स्वच्छता अभियान को लेकर आईटीबीपी के जवानों के द्वारा प्रारंभ किया गया साइकिल यात्रा आज ऐसे ही सोनपुर के महेश्वर चौक पहुंचा वहां साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया इससे पहले शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरीय भाजपा नेता व अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने फूल मालाओं के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाली जवान ही असली हीरो है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को राष्ट्र सदैव नमन करता है। सामाजिक सरोकार के तहत भी जमीन जवान कोई विषय को लेकर आते हैं तब समाज पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत पुलिस बल के जवानों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से जो जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है इसका संदेश पूरे सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में फैलाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेसु सिंह धनंजय सिंह,मुकेश कुमार सिंह बबलू नगर अध्यक्ष राजन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (क्रीड़ा प्रकोष्ठ) बिहार प्रदेश नगर उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह चंद्रवंशी राकेश कुमार महामंत्री गौतम कुमार सत्येंद्र नारायण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण प्रकोष्ठ विनोद सिंह जेडीयू मोहम्मद रिजवान राजेश राज आनंद कुमार सिंह अवधेश सिंह मृत्युंजय दुबे नवल सिंह राकेश कुमार सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version