Site icon OmExpress

पर्यावरण सेवकों ने गैर सरकारी विद्यालय संभाग स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में लगाई भव्य पर्यावरण प्रदर्शनी



मेहमानों को तांबे के लोटों से जलपान कराकर दिया प्राचीन भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश

नशामुक्त,सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त व भोजन करते समय जूठन न छोङने हेतु चलाया जनजागरूकता महाअभियान

जोधपुर:- स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से सिन्धु महल में आयोजित गैर सरकारी विद्यालय संभाग स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 2024 जोधपुर संभाग तथा पाली व जोधपुर संभाग के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सेवकों ने भव्य पर्यावरण संरक्षण प्रर्दशनी लगाकर आगुंतकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही नशामुक्ति अभियान,सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धरती अभियान व भोजन करते समय जूठन न छोङने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाकर मेहमानों को प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुसार तांबे के लोटों से जलपान कराकर नशा न करने का संकल्प दिलवाया। टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि कोशिश पर्यावरण सेवक टीम अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व में निस्वार्थ भाव से सेवा देने के लिए सिन्धु महल में आयोजित समारोह स्थल पर पहूंचकर भव्य पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी लगाई ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। सेवकों ने जन जागरूकता हेतु जगह-जगह तख्तियां, बैनर, स्टीकर व शिक्षामित्र श्लोक लगाकर मेहमानों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया व पूरे दिन तांबे के लोटों से जल पिलाकर प्राचीन भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह शेखावत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कोशिश पर्यावरण सेवक टीम द्वारा जो स्वच्छ भारत अभियान अभियान चलाया जा रहा है वो बहुत ही प्रेरणादायक है हर व्यक्ति को इस अभियान से जुङना होगा यदि हम सभी इस टीम की तरह पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाएं तो आने वाला समय पर्यावरण के लिए स्वर्णिम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य राज्य सलाहकार परिषद राजस्थान सरकार ने समारोह स्थल पर लगी भव्य पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी को निहार कर टीम की प्रशंसा की और कहा इनकी काबिल ए तारीफ है।मंचासीन मेहमानों ने पर्यावरण सेवकों खमुराम बिश्नोई,जगदीश प्रसाद विश्नोई,भंवरी कालिराणा,शारदा एडवोकेट व पूनाराम मांजू फनकार को मंच पर बुलाकर साफे व स्मृति चिन्ह देकर होंसला आफजाई किया तो पूरे समारोह में उपस्थित जोधपुर व पाली संभाग के शिक्षाविदों ने तालियों की गङगङाहट से मान सम्मान किया।

Exit mobile version