Site icon OmExpress

पशुपालन विभाग ने दी 55 नये पशुधन सहायको को नियुक्ति

जयपुर, 04 अगस्त। राज्य के पशुपालन विभाग ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान पशुओ को रोगो से बचाने एवं पशुपालको को राहत पहुँचाने के उदेश्य से 55 नये पशुधन सहायको को नियुक्ति दी है।

यह जानकारी देते हुऎ पशुपालन मंत्री श्री लाल चन्द कटारिया ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुऎ राज्य की पशुपालन संस्थाओ को और सशक्त किया जा रहा है जिसके तहत 55 नये पशुधन सहायको को नियुक्तियां दी गई है ताकि पशुपालको और पशुधन को पर्याप्त सुविधाऎं उपलब्ध करायी जा सके।

श्री कटारिया ने बताया कि इसी के साथ पशुधन सहायक भर्ती वर्ष 2018 के तहत अब तक कुल 2112 पशुधन सहायको की नियुक्ति दी जा चुकी है।

Exit mobile version