Site icon OmExpress

पश्चिम बंगाल: तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए ममता सरकार ने 15 अगस्त तक बढ़ाया कोरोना नाइट कर्फ्यू

– इमरजेंसी सर्विसेज को छूट
कोलकाता / ओम एक्सप्रेस

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में फिलहाल कोई छूट नहीं दी है। कोरोना प्रतिबंधों को 15 अगस्त तक आगे बढ़ा दिया गया है। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सर्विसेज को छोड़कर बाकी सभी सेवाओं पर रोक रहेगी। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। बाकी सेवाओं को फिलहाल कोई इजाजत नहीं दी गई है। 15 अगस्त तक कर्फ्यू को आगे बढ़ा दिया गया है।

वहीं सरकार की तरफ से कुछ रियायतें भी दी गई हैं। बंद जगहों पर 50% क्षमता के साथ सरकारी कार्यक्रम किए जा सकेंगे। सिर्फ 31 जुलाई तक ही इन कार्यक्रमों को परमिशन दी गई है। पिछली समीक्षा के दौरान भी जनता को कुछ रियायतें जरूर दी गई थीं। जिसमें मेट्रो सेवाओं को हफ्ते में पांच दिनों के लिए खोल दिया गया था।

वहीं जिम को भी दो शिफ्टों में संचालित करने की इजाजत दी गई थी। वहीं शादी समारोह में 50 लोगों को शामिल हेन की इजाजत थी। वहीं अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई थी। सिनेमा ह़ल और स्कूलों को अब भी बंद रखा गया है।

Exit mobile version