Site icon OmExpress

‘पहली पोथी सम्मान योजना का समारोह’ 19 को

जयपुर । ‘पहली पोथी सम्मान योजना’ 2020 के तहत चयनित पुस्तक ‘मैं किन सपनों की बात करूँ’ लेखक श्री श्याम सुन्दर तिवारी, मध्यप्रदेश एवं 2021 के लिए चयनित पुस्तक ‘अंतर्संवाद’ लेखक श्रीमति शशि पाठक राजस्थान का सम्मान समारोह दि 19 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे चाणक्य रेस्टोरेंट, चित्रकूट मार्ग, अजमेर रोड, जयपुर में आयोजित होगा।

संस्था की संस्थापक नूतन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमति शारदा कृष्ण एवं अध्यक्ष पूर्व निदेशक, दूरदर्शन श्री नन्द भारद्वाज रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन, स्वागत समिति सदस्य एवं मीडिया प्रभारी शिवानी शर्मा जयपुर द्वारा किया जायेगा।

Exit mobile version