Site icon OmExpress

पहले ही साल में अल्फा मेंटर्स ने लहराया परचम

दिनांक 15 जनवरी को जारी हुए अंतरास्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) तथा रास्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड (NSO) के परिणाम में संस्था के नौवीं कक्षा के छात्र अनुज अरोड़ा पुत्र श्री रितेश अरोड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। संस्था के तीनो निर्देशक “देवेन्द्र पूरी जी, आशीष बिस्सा जी तथा सृष्टि ब्रिजेश शर्मा” ने बताया कि छात्र की कॉम्पटीशन परीक्षा में रुचि को देखते हुए अल्फा मेंटर्स की टीम द्वारा विषयों का गहन अध्ययन करवाया गया तथा नए- नए तरीकों सिखाया गया। परिणाम स्वरूप अनुज ने दोनों ही परीक्षाओं में सफलता हासिल की। संस्था में विद्यार्थियों को तनावमुक्त माहौल दिया जाता है और वही उनकी सफलता का मुख्य कारण है।
अनुज जो कि एक सामान्य विद्यार्थी है उन्होंने संस्था के साथ साथ राजस्थान का नाम भी रोशन किया है। अनुज ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अल्फा मेंटर्स की टीम को दिया।
संस्था में आईआईटी मैंस के परिणाम को लेकर भी काफी उत्साह बना हुआ है जो कि 30 जनवरी को जारी होगा।

Exit mobile version