Site icon OmExpress

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया

-इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट से रेंजर्स ने किया अरेस्‍ट, वकील को पीटा
इस्‍लामाबाद , । डॉन न्यूज पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है.
पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को किडनैप करके गिरफ्तार किया गया है । मंगलवार को इमरान उस समय गिरफ्तार हुए जब वह इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में अपने बायो‍मेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए जा रहे थे। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता मुसर्रत चीमा ने दावा किया है कि इमरान को टॉर्चर किया जा रहा है। पार्टी की तरफ से उन्‍हें मारे जाने और उनके बुरी तरह से घायल होने की बातें कही जा रही हैं। इमरान की गिरफ्तारी उनकी उस लाहौर रैली के बाद हुई है जिसमें उन्‍होंने सेना पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने अपनी रैली में पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा था।
इमरान को कर लिया किडनैप
इमरान को भ्रष्‍टाचार केस में गिरफ्तार किया गया है। इस्‍लामाबाद पुलिस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि इमरान की गिरफ्तारी कादिर ट्रस्‍ट केस में हुई है। पीटीआई के उपाध्‍यक्ष फवाद चौधरी ने इस पर ट्वीट कर कहा कि हाईकोर्ट इस समय रेंजर्स के कब्‍जे में है और वकीलों को टॉर्चर किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि इमरान की कार को भी घेर लिया गया था। पीटीआई के एक और नेता अजहर मशवानी ने आरोप लगाया है कि इमरान को कोर्ट के बाहर रेंजर्स ने किडनैप कर लिया है। मशवानी के मुताबिक पार्टी ने देशभर में अपने समर्थकों को इकट्ठा होने के लिए कहा है। गिरफ्तारी से ठीक पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने इमरान खान के सेना पर लगाए गए गंभीर आरोपों की निंदा की है।

-जरदारी बोले इमरान ने पार की हदें
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शरीफ ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी को नियमित रूप से बदनाम करने और धमकाने का खान का यह कदम बेहद निंदनीय है। प्रधानमंत्री ने कहा, जनरल फैसल नसीर और हमारी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी सबूत के आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पीटीआई प्रमुख ने संस्थानों को बदनाम करने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इमरान पर बरसे जरदारी
जरदारी ने पीटीआई प्रमुख जियो का नाम लिए बिना एक बयान में कहा, संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश ने आदमी का असली चेहरा उजागर कर दिया है और अब बहुत हो चुका है। विदेशी एजेंट के भाषण को सुनने के बाद कोई भी देशभक्त उसके पीछे चलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के बहादुर और प्रतिष्ठित अधिकारियों पर आरोप उस संस्था पर हमला है, जिसके साथ पूरा पाकिस्तान खड़ा है। जियो न्यूज ने बताया, एक व्यक्ति अपने निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठ और छल से मूर्ख बना रहा है, मैं इस व्यक्ति का पतन देख रहा हूं। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह वह देश है जहां हम सभी को दफन होना है, और हम एक व्यक्ति को हमारे मूल्यों और हमारे देश के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने बताया कि इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उन्हें घेर लिया गया था। उन्होंने कहा कि चारों तरफ से सैनिकों ने घेर लिया था और उनके वकीलों से भी मारपीट की गई। ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर हो रहा है, जिसमें इमरान खान के वकील जख्मी दिख रहे हैं और खून बह रहा है। इमरान खान की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेंजर्स धक्के मारकर इमरान खान को गाड़ी में बिठाते हुए दिख रही है।

बेल के लिए गए थेअदालत, एंट्री एं से पहले ही सेना ने पकड़ा

पूर्वप्रधानमंत्री ने हाल ही में पाकिस्तान की सेना को लेकर तीखे बयान दिए थे। माना जा रहा है कि इस वजह से ही उन्हें सेना ने अरेस्ट किया है, ना की पुलिस ने। अब तक कई बार इमरान खान की गिरफ्तारी की कोशिश हुई थी, लेकिन पीटीआई के कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर रोक लेते थे। लेकिन इस बार अदालत के बाहर ही बड़ी संख्या में सैनिक पहुंच गए और पूरा इलाका छावनी मेंतब्दील हो गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट में बेल के लिए पहुंचे थे, लेकिन वह अंदर जा पाते, उससेपहलेही अरेस्ट कर लिया गया।

कोर्ट में शीशे तोड़कर घुसे सैनिक, धक्के मारकर ले गए

इमरान खान के वकील बताया कि पूर्वप्रधानमंत्री इस्लामाबाद हाई कोर्ट मेंलगी बायोमीट्रिक मशीन मेंअपनी हाजिरी लगाने वालेथे। इसी दौरान सैनिक आए और उन्हें खींचकर ले गए। वकील ने बताया कि सैनिक इमारत में लगे शीशों को तोड़कर अंदर आए थे और अरेस्ट करके लेगए। उन्होंने बताया कि इस दौरान समर्थकों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट भी की गई। अदालत परिसर से इमरान खान की गिरफ्तारी हैरान करने वाली घटना है। पाकिस्तान के मामलों की जानकारी रखनेवालों का कहना हैकि अब देश मेंहालात बिगड़ सकतेहैंऔर उनके समर्थक सड़कों पर उतर सकतें हैं।

Exit mobile version