Site icon OmExpress

पाकिस्‍तान ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा-‘मुस्लिमों की बचाएंगे जिंदगी’


नई दिल्ली।पाकिस्‍तान ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा-‘मुस्लिमों की बचाएंगे जिंदगी’
उसने दावा किया है कि उसके हथियार मुस्लिमों की जिंदगी बचाएंगे और भारत के खास इलाकों को निशाना बनाएंगे।
नई दिल्‍ली: एक बार फिर भारत के साथ युद्ध की संभावना को बढ़ाते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है. साथ ही उसने दावा किया है कि उसके हथियार मुस्लिमों की जिंदगी बचाएंगे और भारत के खास इलाकों को निशाना बनाएंगे. 19 अगस्त (बुधवार) को पाकिस्तानी मीडिया चैनल समा टीवी के साथ एक साक्षात्कार में पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास बेहद ही केलकुलेटेड हथियार हैं जो छोटे और परफेक्‍ट हैं।

राशिद ने यह भी चेतावनी दी है कि पाकिस्तान अब पारंपरिक युद्ध नहीं करेगा बल्कि सीधे परमाणु हमला (Nuclear War) करेगा और ‘अगर कुछ होगा तो वह सीधे अंत होगा.’
रशीद ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो पारंपरिक युद्ध की कोई गुंजाइश ही नहीं है. यह एक खूनी और परमाणु युद्ध होगा. हमारे पास बहुत ही केलकुलेटेड हथियार हैं जो छोटे और परफेक्‍ट हैं. हमारे हथियार ऐसे हैं कि वे मुस्लिमों को बचाएंगे. यह केवल खास इलाकों को निशाना बनाएंगे. असम भी पाकिस्तान की सीमा में शामिल है. पाकिस्तान के पास पारंपरिक युद्ध का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए भारत जानता है कि अगर कुछ होगा तो यह केवल अंत होगा.”
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है. 2019 में भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई मौकों पर भारत के साथ परमाणु युद्ध करने की बात कही थी.

Exit mobile version