Site icon OmExpress

पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर देश में कुछ नया होने का संकेत

बीकानेर, (हेम शर्मा )। क्या पद्मविभूषण जगद गुरु रामभद्राचार्य नए साल से देश को कुछ नया संदेश और दिशा देना चाह रहे हैं? राम मंदिर के बाद में राष्ट्रीय संत ने देश में अखंड भारत की नई क्रांति के प्रादुर्भाव जगाने के संकेत दे रहे हैं। राम कथा के बीच उन्होंने देशवासियों को पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने की तरफ इशारा किया। बिना किसी राजनीति वातावरण की पृष्ठ भूमि के उन्होंने यह इशारा किया। जगद गुरु रामभद्राचार्य ने बीकानेर में राम कथा में कहा है कि पाकिस्तान ने जो कश्मीर हथिया लिया था वो हमको मिल जाए इसलिए मैं 14 जनवरी से अयोध्या में यज्ञ कर रहा हूं। 14 जनवरी को पद्मविभूषित जगद गुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य का 75 वा जन्म दिन भी है। उन्होंने यजमानों से यज्ञ में शामिल होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास न बैंक बैलेंस है और न धन की कमी भी है। मेरे आव्हान से पूरा यज्ञ भी करवाने वाले लोग हैं। मै चाहता हूं कि हर भारतवासी की इस यज्ञ में भागीदारी हो। इस यज्ञ में 75 नदियों का जल आएगा और 75 तीर्थों की रज आएगी। 75 लोगों के साथ मेरा संवाद चल रहा है। जगद गुरु ने कहा की सन्यासी की बात सुनी जाए। भारतवासी इस यज्ञ में शामिल हो। जगद गुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य के इस मंतव्य के गहरे मायने निकाले जा सकते हैं।

Exit mobile version