Site icon OmExpress

पाक के परमाणु हमले की धमकी पर बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत पर बुरी नजर डालने वाले को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन किए जाने और लगातार परमाणु बम की धमकी दिए जाने को लेकर कहा, भारत कभी पहले हमला नहीं करता है।

उन्हाेंने कहा कि भारत ने कभी किसी भी देश पर ना तो आक्रमण किया है और ना ही भारत ने किसी देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा किया है। लेकिन भारतीय सेना में वो कूवत और ताकत है कि जो बुरी नज़र से देखेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे।’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की कोशिश है कि हम डिफेंस आइटम में एक्सपोर्टर बन जाएं। उन्होंने कहा कि आजकल के वार फेयर में टेक्नॉलिज़ी का उपयोग बढता जा रहा है। देश की सुरक्षा के सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हम किसी भी सूरत में 26/11 की पुनरावृति नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की ताकत पहले के मुकाबले बढ़ी है।’

पाकिस्तान की ओर से बीते पांच वर्षो में 2019 में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस वर्ष आज की तारीख में संघर्ष विराम उल्लंघन की 2300 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। जबकि वर्ष 2018 में इसकी संख्या 1629 तहजीब!

Exit mobile version