Site icon OmExpress

पाठशाला  के बच्चों को पौधे वितरण किए

बीकानेर / वन्देमातरम मच की तरफ से पाबू पाठशाला परिसर में राजेन्द्र पंवार उपमहापौर बीकानेर विजय कौचर राष्ट्रीय संयोजक वन्देमातरम मंच की उपस्थिति में 160 तुलसी व अन्य पौधो के वितरण बच्चों को किया गया ।

शाला प्रधांन अफरोज तरन्नुम्ं ने बताया तुलसी के पौधे न केवल वातावरण को ही शुद्ध करते है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टी से भी लाभप्रद है उन्होने इस कार्य के लिये वन्देमातरम मंच का आभार व्यक्त किया ।विधालय के शा,शि, महेश जी भाटी द्वारा तुलसी के पौधे का महत्त्व बताया। मुख्य अतिथि डा नरेश गोयल , जिला संयोजक मुकेश कुमार जोशी,गणेश योगी भारती अरोड़ा ऊपासना जैन रगुनाथ सिंह ललित झंवर श्याम भोजक लता योगी ने विचार रखे ।
शाला प्रशासन की तरफ से निशा, भवानी शंकर तथा राजेन्द्र ने विचार प्रकट किये ।

160 पौधो की व्यवस्था वन्देमातरम की भारती अरोड़ा द्वारा किया गया। ।

Exit mobile version