Site icon OmExpress

पापड़, भुजिया, रसगुल्ला, नमकीन बड़ी को प्रोपराइटरी फूड नियम से हटाने की मांग

बीकानेर। (ओम एक्सप्रेस )बीकानेर पापड़ भुजिया मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से बीकानेर के प्रसिद्ध पापड़ भुजिया रसगुल्ला नमकीन बड़ी को प्रोपराइटरी फूड नियम से हटाने की मांग की है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में अध्यक्ष रघुराज सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह मांग की गयी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गेवरचंद मुसरफ, सहसचिव वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा एक नियम के तहत जो फूड लाइसेंस स्थानीय स्तर पर ही बन जाता था उसके स्थान पर अब उसे दिल्ली से बनवाना पड़ेगा यह प्रक्रिया बहुत ही जटिल होगी इससे बीकानेर के छोटे एव लघु उद्योग जो अपने परिवार का पालन पोषण इसी उद्योग से करते हैं उनके लिए यह नियम इतने सख्त व जटिल हो जाएंगे हम लोग इस जटिल प्रक्रिया का पालन नहीं कर पाएंगे।

इससे उद्योग चला पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा, लघु उद्योग बत्ती बेरोजगार हो जाएंगे क्योंकि उनका दिल्ली से लाइसेंस बनवा कर कार्य करना बिल्कुल असंभव हो जाएगा इसलिए इस नियम को समाप्त करके पुरानी वाली स्थिति में स्थापित करने की मांग केंद्रीय मंत्री से की गयी है। इस नियम का सभी लघु उद्योग व्यापारियों में भारी विरोध है। मंडल में हुई मीटिंग में ईश्वरचंद बोथरा, गोविंद सिंह, विरेंद्र भंसाली, महावीर सिंह चारण, सचिन भाटिया, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, दाऊलाल अग्रवाल, मक्खनलाल, वेदप्रकाश, सतीश पुरोहित, भैरुरतन पुरोहित, विनोद भोजक, सुशील शर्मा, पवन अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी, उद्यमी मौजूद थे।

Exit mobile version