Site icon OmExpress

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाजपा कार्यकर्ताओ को किया निष्काषित

बीकानेर गत निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मदवारो के सामने चुनाव लड़ने और समझाईश के बाद भी नामांकन को वापस नही लेने को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए निष्काषन आदेश जारी किया है शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कल होटल वृंदावन में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश मेघवाल के निर्देश पर आज पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओ का निष्काषन आदेश जारी किया गया है,निकाय चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जामनलाल गजरा, श्रवण चौधरी, भगवती प्रसाद गोड़, श्रीमती भावना सत्ती, किशन चौधरी, नेमीचंद कुलड़िया को निष्काषित किया गया है जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा पार्टी में अनुशासन हीनता करने वालो को लेकर पार्टी सख्त कदम उठाने में नही हिचकेगी।

Exit mobile version