Site icon OmExpress

पार्वती कॉम्पलेक्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बीकानेर। रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्वती कॉम्पलेक्स में आग लग गई। जिससे एकबारगी अफरातफरी का माहौल बन गया। यह आग कॉम्पलेक्स में लगे बिजली मीटर में लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि बड़ा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि मीटर में आग लगने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। जिसके कारण बड़ा हादसा भी टल गया। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पहुंचे और कार्य शुरू किया।

Exit mobile version