Site icon OmExpress

पाली सिरोही राजमार्ग सडक़ हादसे में चार की मौत

जोधपुर।पाली से सिरोही जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गुड एंदला क्षेत्र के बालराई गाँव के समीप शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 के करीब एक कार जिसके नंबर RJ-19- TA-9226 जो पाली से सिरोही की तरफ जा रही थी। उसी वक्त एक कंटेनर ट्रक नंबर GJ-12-BT-3880 जिसमें मार्बल भरा हुआ था

अचानक कंटेनर “यू” टर्न से आकर कार को ओवरटेक करते हुए कार के ऊपर गिर जाने से कार में सवार चार लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई जिसमे (1) मनोज शर्मा निवासी जालौर, (2)अश्विनी कुमार दवे निवासी विश्वकर्मा नगर सर्वोदय स्कूल के पास भदवासिया जोधपुर, (3) बुद्धाराम पुत्र तुलसीराम जाति प्रजापत निवासी प्लॉट नंबर 633 विस्तार कमला नेहरू नगर देवी रोड जोधपुर, (4)श्रीमती रश्मि देवी पत्नी अश्विनी कुमार दवे निवासी जोधपुर, इन चारों की कंटेनर के नीचे दबने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। हाईवे से वाहनों को हटाया गया शवों को गुंदोज अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।
एसपी, सीओ व एसएचओ सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version