Site icon OmExpress

पिंकसिटी प्रेस क्लब की बैठक में घमासान, अध्यक्ष-महासचिव निष्काषित

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की 9 दिसंबर को हुई साधारण सभा की बैठक में
जमकर घमासान हुआ। बैठक में सर्वसम्मति 90 फीसदी सदस्यों ने पिंकसिटी
प्रेस क्लब अध्यक्ष अभय जोशी व महासचिव मुकेश चौधरी को पद और क्लब की
साधारण सदस्यता से निष्काषित कर दिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष
बबीता शर्मा ने किया।

पिंकसिटी प्रेस क्लब लिमिटेड की 9 दिसंबर को ऑडिटोरियम में आयोजित
वार्षिक साधारण सभा का सभी उपस्थित सदस्यों ने विरोध किया। अध्यक्ष अभय
जोशी व महासचिव मुकेश चौधरी के गैरकानूनी कार्यों की निंदा की गई। दोनों
पदाधिकारियों ने बोलने का प्रयास किया लेकिन सदस्यों के विरोध और रोष को
देखते हुए वे अपनी बात रखने में सफल नहीं हो पाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता
शर्मा ने अभय जोशी व मुकेश चौधरी द्बारा किए जा रहे अनियमित व गैरकानूनी
कार्योंे की जानकारी दी। साथ ही दोनों पदाधिकारियों को निष्कासन का
प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। अधिकांश उपस्थित
सदस्यों का कहना था कि जब तक इन दोनों को निष्कासित नहीं किया जाता तब तक
क्लब की हालत नहीं सुधर सकती। अत: उपस्थित 90 फीसदी लोगों ने इस प्रस्ताव
का समर्थन किया। बाद में क्लब के सभी सदस्यों की भावना के अनुसार अध्यक्ष
अभय जोशी व महासचिव मुकेश चौधरी की सदस्यता समाप्त कर दी गई।

Exit mobile version