Site icon OmExpress

पिछड़े,दलित,गरीब, किसानों और ग्रामवासियों के हितैषी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: अखिलेश प्रताप

बीकानेर, । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती आज पंडित दीनदयाल जी के स्मारक पर मनाई गई, इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में मूर्ति पर मंल्यार्पण कर स्मरण किया गया। इस अवसर पर अखिलेश प्रताप ने कहा कि दीनदयाल जी के सम्पूर्ण जीवन गरीब, दलितों, पिछडो और ग्राम उत्थान के लिए समर्पित किया, उनके एक एक विचार आज भारतीय जनता पार्टी के काम का आधार है, नीतियों का हिस्सा है, एकात्ममानववाद दर्शन और अन्त्योदय की कल्पना को वर्तमान सरकार साकार करने में लगी हुई है। आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से गरीब कल्याण के लिए योजनाएं, लघु उद्योगों को प्रोत्साहन, किसानों के कल्याण और गरीबो को राहत देने वाली योजनाएं पंडित जी के विचारों को धरातल पर एक सच्चाई के रूप में प्रकटीकरण है।

इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री अनिल शुक्ल ने कहा पंडित जी के विचारों में भारत की संस्कृति, समृद्धि समाज और देश का सम्पूर्ण विकास प्रतिबिंबित होता है। पूर्व महापौर एवं आत्मनिर्भर भारत के बीकानेर जिले संयोजक नारायण चोपड़ा ने कहा कि आज से 7 दिवसीय आत्मनिर्भर भारत सप्ताह का शुभारंभ हो जा रहा है, स्वदेशी उद्योगों को संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों का प्रचार, जरूरत मन्दों को विभिन्न सरकारी मदद, आदि को चिन्हित कर मदद की जाएगी।

इस अवसर पर शाहरजिला उपाध्यक्ष, गोकुल जोशी, अशोक प्रजापत, भगवान सिंह मेड़तिया, शहर जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, उप महापौर राजेन्द्र पंवार,, विनोद करोल, उमेश तंवर, आनंद भाटी, विजय शर्मा, एवम देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, एवं महामंत्री कुम्भनाथ सिद्ध आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version