Site icon OmExpress

पिता की स्मृति में पुत्र ने विद्यालय में बनवाई नेम  वाटिका, लगवाएं फलों वाले पौधे

सांसियों का तला विद्यालय में बनी नेम वाटिका, लोकार्पण 05 जून को

बाड़मेर । 04 जून 2020 । जिला मुख्यालय से महज् 6 किलोमीटर दूर अहमदाबाद रोड पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में संस्था प्रधान मुकेश बोहरा अमन की प्रेरणा से भामाशाह दिनेश बोहरा ने अपने पिता की चिर-स्मृति में विद्यालय में मनेारम व बहुत सुन्दर नेम वाटिका का निर्माण करवाया है। नेम वाटिका में दिनेश बोहरा ने अपने पिता स्वर्गीय श्री नेमीचन्द जगामल बोहरा की स्मृति में किस्म-किस्म के फलों के पौधे लगवाएं है ।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसियों का तला में यह दूसरी वाटिका है जिसे भामाशाह दिनेश बोहरा पुत्र नेमीचंद बोहरा परिवार की ओर से स्वर्गीय नेमीचंद जगामल बोहरा की पावन चिरस्मृति में बनाया गया है । विद्यालय के संस्था प्रधान एवं पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों में भामाशाहों के अपार सहयोग से विद्यालय में कई क्रांतिकारी व अमलचूल बदलाव हुए हैं । अमन ने कहा कि विद्यालय में नेम वाटिका के निर्माण से मरूस्थल में विशेषकर राजकीय विद्यालयों में फलों के पौधे लगाने व उन्हें उन्नत करने का सपना साकार होगा ।


अमन ने बताया कि नेम वाटिका में आम, मौसमी, निम्बू, नारियल, चीकू, जामून आदि के अलग-अलग किस्म के फलों के पौधे लगाए गए है ।

भामाशाह दिनेश बोहरा ने बताया कि वर्तमान के दौर में पेड़-पौधे लगाने से पुण्य व बेहतर सेवा-कार्य कुछ भी नही है । हमें आगे आकर परिवेश में अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है ।

5 जून को होगा नेम वाटिका का लोकार्पण
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में बनकर तैयार नेम वाटिका का लोकार्पण 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर भामाशाह परिवार के करकमलों से संपन्न होगा ।

Exit mobile version