Site icon OmExpress

पिपरा विधायक ने विकास मद की राशि कोरोना से बचाव में खर्च करने का किया अनुसंशा

ओम एक्सप्रेस ब्यूरों रिपोर्ट (सुपौल)

सुपौल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले विधानसभा क्षेत्र संख्या 42 पिपरा विधायक यदुवंश प्रसाद यादव ने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को लेकर अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद की राशि को कोरोना के रोकथाम के लिए उपयोग में लाये जाने की अनुसंशा की है। विधायक ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि पिपरा विधानसभा क्षेत्र 42 में पिपरा,किसनपुर और सुपौल प्रखंड के अंश में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद की राशि करीब 31 लाख रुपये को कोरोना की रोकथाम के लिए उपयोग होने वाले उपकरण वैक्सिंग किट,सेनेटाइजर,
साबुन,मास्क,हैंड वास आदि खरीदने हेतु अनुशंसा किया है,जिसका प्रति जिला योजना पदाधिकारी को भी प्रेसित किया गया है।साथ ही कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि अन्य राज्यों में जहां विहारी मजदूर फसे हुए हैं उन्हें भी समुचित मदद की जाय.

Exit mobile version