Site icon OmExpress

पीएनबी फाइट्स कोरोना: अखिल भारतीय स्तर पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सेनिटाइज़र और मास्क का वितरण

ओम एक्सप्रेस- बीकानेर।कोरोना महामारी के चलते पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर देश के प्रत्येक जिले में आयोजित पीएनबी फाइट्स कोरोना अभियान के तहत सोमवार दिनांक 20-07-2020 को बीकानेर स्थित अपना घर आश्रम में मास्क एवं सेनिटाइज़र का वितरण किया गया।

मंडल प्रमुख संजीवसिंह ने उपस्थित लोगों को मास्क लगाने और सेनिटाइज़र का उपयोग करने की सलाह देते हुए इस विकत समय में धैर्य एवं हिम्मत रखते हुए सरकार द्वारा जारी कोरोना सम्बन्धी सोशल डिस्टैन्सिंग निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।

उप मंडल प्रमुख विष्णु लाल बाना द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि कोटगेट थाना प्रभारी धर्मवीर पूनिया को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद् ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अधिकारी विद्याधर सोनी एवं उप प्रबंधक अभिषेक भोजक भी उपस्थित थे।

Exit mobile version