Site icon OmExpress

पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना, रांका ने 101 कन्याओं को करवाया भोजन

बीकानेर। बालिकाएं शक्तिरुपेण होती हैं, पौराणिक काल से कन्याओं को देवी स्वरूप मानने तथा उनके पूजन की परम्परा रही है। वर्तमान दौर में भी बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। यह बात भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने मंगलवार को कन्या भोजन के दौरान कही। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ किए गए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत 19वें दिन 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि माँ जगदम्बा की आरती कर, नन्ही बालिकाओं को भोजन करवा कर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। भाटी ने बताया कि कन्याओं को भोजन व्यवस्था के दौरान पवन महनोत, भगवान सिंह मेड़तिया, कुलदीप यादव, ओम राजपुरोहित, भगवतीप्रसाद गौड़, मोहम्मद ताहिर, राजेंद्र शर्मा, शंकर सिंह राजपुरोहित, तेजाराम राव, पुखराज सोनी, सूरजमल पडि़हार, अनिल सोनी, टेकचन्द यादव, गौरीशंकर देवड़ा, जगदीश मोदी, राजेंद्र व्यास, दिनेश सांखला, आनंद सोनी, मनोज परिहार, नरेंद्र भादाणी, सुनील मिड्ढा, पूजा भाटी, भव्य राजपूत, दिग्विजय पांडे, लक्की पंवार एवं प्रणव भोजक आदि शामिल रहे।

Exit mobile version