Site icon OmExpress

पीटीईटी काऊन्सिलिंग से पूर्व त्रुटि संशोधन हेतु अतिम मौका

बीकानेर, 22 सितम्बर राजस्थान के समस्त राजकीय एवं निजी बी.एड महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु पीटीईटी-2020 की परीक्षा में बैठे समस्त अभ्यर्थियों को पूर्व में प्रस्तुत आवेदन में संशोधन 27 सितम्बर तक एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। समन्वयक डाॅ. जी. पी. सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी जन्म दिनाक, कैटेगरी, बोर्ड/ विश्वविद्यालय का नाम, विधवा अथवा विकलांगता संबधी विवरण में संशोधन करवाना चाहते हैं वे 27 सितम्बर तक अपने आवेदन फाॅर्म का अवलोकन कर आॅनलाईन संशोधन कर सकते है।

डाॅ. सिह ने बताया कि स्वयं के नाम एवं मोबाईल नबर में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। समन्वयक डाॅ. सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी पीटीईटी की अधिकृत वेबसाईट www.ptetdcb2020.com एवं www.ptetdcb2020.org पर आॅनलाईन करेक्शन पैनल मे त्रुटि संशोधन कर सकते हैं। उन्होनें सभी अभ्यर्थियो से अपील करते हुए कहा कि वे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल पर पीटीइटी कार्यालय द्वारा प्राप्त संदेशों का भी अवलोकन करते रहें। उन्होनें कहा कि कोरोना काल के मद्देनजर अभ्यर्थियों को पीटीईटी कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं हैं।

Exit mobile version