Site icon OmExpress

पीटीईटी प्रवेश आवेदन हेतु 15 अप्रेल तक अंतिम अवसर

– समन्वयक पीटीईटी डाॅ. जी.पी.सिंह ने दी जानकारी

बीकानेर । सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय चार वर्षीय बीएबीएड एवं बीएससी.बीएड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को 15 अप्रेल तक एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितयों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा हेतु यह अंितम अवसर दिया गया है इसके पश्चात तिथि में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जावेगा। डाॅ. सिंह ने बताया कि परीक्षा रविवार 16 मई को आयोजित की जावेगी। समन्वयक डाॅ. सिंह ने बताया कि अब तक पांच लाख से भी अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। डाॅ. सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि समय समय पर पीटीईटी की अधिकृत वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।

Exit mobile version