Site icon OmExpress

पीटीईटी में आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ाई


बीकानेर । सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी गयी है। प्राचार्य एवं समन्वयक डाॅ.जी.पी.सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीएबीएड एव ंबी.एससी.बी.एड तथा दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी गयी है। डाॅ. सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीएबीएड एव ंबी.एससी.बी.एड. करने वाले विद्यार्थी इस कोर्स के पश्चात एम.ए., एम.एससी. तथा एम.एड. भी कर सकते हैं। उन्होनें बताया कि आज दिनांक तक लगभग साढ़े चार लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि परीक्षा 16 मई को आयोजित की जावेगी। डाॅ. सिंह ने बताया कि वर्तमान परिस्थितयों में अधिकाधिक विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान करने हेतु ही अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

Exit mobile version